Media Gallery
एक और विद्यालय, नई शुरुआत
वृंदावन कुंज गली सेवा ट्रस्ट द्वारा ब्रज के एक और विद्यालय को अपनाया गया है, जहाँ 100 बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास की जिम्मेदारी ट्रस्ट ने अपने कंधों पर उठाई है।
यह ब्रज में शिक्षा सेवा का एक और पावन कदम है, जो उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नई पहल का प्रतीक है। सेवा, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से इन 100 बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का संकल्प लिया गया है।
वृंदावन कुंज गली सेवा ट्रस्ट का यह शिक्षा संकल्प केवल एक विद्यालय तक सीमित नहीं, बल्कि सैकड़ों सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास है। यह पहल ब्रज में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन और नई आशा की किरण लेकर आई है।
प्राथमिक विद्यालय बसई बुजुर्ग चौमुंहा मथुरा
वृंदावन के 280 बच्चों की शिक्षा का संकल्प
ये तस्वीरें उस सेवा भाव को दर्शाती हैं, जहाँ वृंदावन कुंज गली सेवा ट्रस्ट ने 280 बच्चों की शिक्षा का भार अपने कंधों पर लिया है।
सीमित संसाधनों के बावजूद इन बच्चों को बेहतर शिक्षा और सहयोग देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।
यह पहल साबित करती है कि सही दिशा और सहयोग से हर बच्चा उज्ज्वल भविष्य पा सकता है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालगढ़ नगर क्षेत्र मथुरा वार्ड संख्या 21, Vrindavan (281121)

ब्रजरज सारस्वत (प्रधानाचार्य)
🔱 महाशिवरात्रि पर विशेष सेवा 🔱
बरसाना धाम में ज़रूरतमंदों के बीच भोजन प्रसादी सेवा का आयोजन किया गया। 🍛❤️ भोलेनाथ की कृपा और आप सभी की सहयोग भावना से
सैकड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। 🙌
👉 सेवा ही सच्ची भक्ति है! आइए, हम सब मिलकर सेवा के इस पवित्र कार्य में आगे बढ़ें।
🙏 गुरु पर्व एवं बेटी की पुण्य तिथि पर भोज-प्रसादी वितरण 🙏
आप सभी ने जो प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद दिया – उसके लिए हृदय से आभार 🙏
ईश्वर से प्रार्थना है कि सबको शांति, सुख और सद्बुद्धि प्रदान करें, और हमारी बिटिया की आत्मा को शांति मिले 🕊️💐
💞 ओम् शांति 💞
सेवा ही धर्म है